फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आज से

Thu, 13 Nov 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में शुक्रवार से पुलिस, पीएसी और आईआरबी की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

सीओ अनुज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को एसएसबी श्रीनगर के उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र नेगी 21वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में 10 जनपदों की पांच वाहनियों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से राइफल शूटिंग दूसरे दिन सुबह आठ बजे से पिस्टल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता व अंतिम दिन 16 नवंबर को अपराह्न चार बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें