फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लिखित आश्वासन से काम पर लौटे पर्यावरण मित्र

Thu, 13 Nov 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में पालिका के पर्यावरण मित्रों/सफाई कर्मचारियों का बेमियादी कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को तीसरे दिन पालिकाध्यक्ष के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। वहीं हड़ताल की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा उठान नहीं हो पाया था, जिससे शहर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार सुबह पर्यावरण मित्र/सफाई कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर में प्रदर्शन कर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग उठाई। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी के मांगें पूरी करने के लिखित आश्वासन के बाद शाम को पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का फैसला लिया।
कार्यबहिष्कार के वजह से बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान नहीं हुआ। बस स्टेशन, माल रोड, एजेंसी चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर समेत विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ढिंगीया, सूरज, मनीष, संजीव, राजू, राहुल, रेनू, रीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें