फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पार्किंग नहीं होने से नगर में लगता है आए दिन जाम

Tue, 17 Sep 2024 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर में पार्किंग नहीं होने से स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रस्तावों के बावजूद पार्किंग उपलब्ध नहीं होने से यहां बेतरतीब खड़े वाहनों से अव्यवस्था बनी रहती है। संगम आरती समिति के अध्यक्ष माधव मेवाड़ गुरु कहते हैं कि यहां वाहन पार्किंग की समस्या वर्षों से है। पार्किंग को लेकर तीन मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं, बावजूद समस्य जस की तस बनी है।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल का कहना है कि नगर में वाहन पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए सरकार को भी अवगत कराया गया है। कई बार वाहन पार्किंग को लेकर सर्वे भी किए गए हैं, लेकिन किसी न किसी कारण की नहीं बन पा रही है। कहा कि अब शांता नदी के ऊपर प्लेटफॉर्म बनाकर पार्किंग बनाने का विकल्प रखा गया है।
इसके अलावा रेलवे विकास निगम के माध्यम से बनने वाले भूमिगत वाहन पार्किंग निर्माण के लिए बदरीनाथ राजमार्ग स्थित नागराजा मंदिर के निकट पार्किंग निर्माण पर भी सहमति बनी हुई है। तहसीलदार एसएस रावत ने बताया कि इस संदर्भ में आरवीएनएल और नगर क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई थी, जिसमें स्थान का चयन किया गया था। कहा कि आगे की कार्रवाई आरवीएनएल द्वारा की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें