फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्कूल में तीन विषयों के नहीं है शिक्षक, कैसे होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी में लंबे समय से शिक्षकों कमी बनी हुई है। विद्यालय में गृह विज्ञान, इतिहास प्रवक्ता व एक अंग्रेजी के सहायक अध्यापक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। विद्यालय की ओर से लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन


बीते रोज पीटीए की बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि विद्यालय में तीन विषय गृह विज्ञान, इतिहास व एलटी के अंग्रेजी विषय के पद पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री शैव नेगी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से शिक्षकों कमी के बारे में अवगत कराया गया है। उम्मीद है जल्द विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें