फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो की समस्याओं के समाधान में जुटे हैं विवि के वैज्ञानिक: प्रो. कर्नाटक

विज्ञापन
भरसार में आयोजित किसान मेले में उपस्थित विवि के कुलपति प्रो. एके कर्नाटक व अन्य। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर विवि के वैज्ञानिक निरंतर जुटे हुए हैं। किसानों की आय को दोगुना करने को लेकर भी जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में जिले के विभिन्न ब्लाकों से 550 किसानों ने प्रतिभाग किया। विवि प्रशासन ने जिले के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

निदेशक प्रसार प्रो. चंद्रेश्वर तिवारी ने परंपरागत खेती को बढ़ावा, पहाड़ों में मृदा दोहन, दलहनी फसलों की खेती, मंडुवा-झंगोरा के स्वास्थ्य में लाभ आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। डीएचओ तिवारी ने टपक सिंचाई, फल, सब्जी पुष्प, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन पर जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह ने कृषक उत्पादक संगठन, विद्यार्थियों के लिए एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस को लेकर जानकारी दी। मेले में खाद्य प्रसंस्करण, पुष्प उत्पादन, पशुपालन, कृषि यंत्र, बैंक की कृषि योजनाओं सहित 15 स्टॉल लगाए गए थे। लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से भी सरकार की किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. बीपी नौटियाल, डा. रश्मि लिम्बू, डा. एससी पंत, डा. विजय, डा. मन्जू नेगी, डा. केसी सिंह, ई. तेजस भेसले, डा. ममता बोहरा, डा. एसएस बिष्ट, डा. आरएस चौहान, डा. संजीव रबी, डा. संजीव वर्मा और डा. एएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें