फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग के लोगों में सुपर मून को देखने के लिए रहा उत्साह

Thu, 06 Nov 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की रात देवप्रयाग के निवासियों और खगोल प्रेमियों को एक अनोखी और यादगार खगोलीय घटना से रूबरू होने का अवसर मिला। साल का आखिरी सुपर मून पहाड़ की चोटियों से उदय हुआ, जो अपनी असाधारण चमक और भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

खगोल एवं ज्योतिषविद् आचार्य भास्कर जोशी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिखाई दिया यह सुपर मून, सामान्य चंद्रमा की तुलना में कई मायनों में विशेष था। यह खगोलीय घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकटतम दूरी पर होता है। बुधवार को पृथ्वी की निकटतम दूरी पर होने के कारण चंद्रमा सामान्य आकार से लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई दिया। प्रकृति के इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद करने के लिए खगोल प्रेमी रात भर उत्साहित रहे। कई लोगों ने चंद्रमा की पूरी चमक देखने के लिए आधी रात तक इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें