फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीयूईटी प्रवेश परीक्षा समाप्त करने की मांग

Thu, 06 Nov 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुरोध पुरोहित के नेतृत्व में आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मिलकर सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यूजी स्तर पर सीयूईटी प्रवेश परीक्षा समाप्त करने व पीएचडी प्रवेश के लिए नेट की बाध्यता न रखे जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुरोध पुरोहित, देवकांत देरवाड़ी, संजय बिष्ट ने कहा कि विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा पूर्व की भांति कराई जाए। उन्होंने लाइब्रेरी में सभी पाठ्यक्रमों की पुस्तकें छात्रों को उपलब्ध कराने, प्रयोगशालाओं में उपकरण रखे जाने, पीएचडी फैलोशिप आठ हजार से 15 हजार रुपये करने, सभी छात्रावासों व परिसरों में सफाई का ध्यान रखे जाने की मांग की। कहा यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आर्यन छात्र संगठन को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें