श्रीनगर। एसजीआरआर पाब्लिक स्कूल में तीसरे दिन विभिन्न खेल आयोजित किए गए। जूनियर बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन के अक्षत व आयुष प्रथम, रमन सदन के योगेंद्र व विपिन द्वितीय तथा रामानुजन सदन के आदित्य व पवन तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में रामानुजन सदन से आंचल व तनु प्रथम, एचजे भाभा सदन से अंशिका व राधिक द्वितीय, आर्यभट्ट सदन से प्राची व वंशिका तृतीय रहीं। वॉलीबाल में एचजे भाषा सदन प्रथम, रामानुजन सदन द्वितीय एवं आर्यभट्ट सदन ने तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में एचजे भाभा सदन प्रथम, आर्यभट्ट सदन द्वितीय एवं सीवी रमन सदन तृतीय स्थान पर रहा।
सीनियर वर्ग की बैंडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आदत्यि राज प्रथम, श्रेयांश द्वितीय व रूद्रांश तृतीय रहे। बाालिका वर्ग में रागिनी ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और युक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल बालक वर्ग में कृष व ऋषभ ने प्रथम, आयुष व सचिन द्वितीय तथा अभ्युदय व कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे।