फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जैव चिकित्सीय नवाचार के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में द एआई इम्पेरेटिव: एक्सेलरेटिंग थेरेप्यूटिक डेवलपमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने जाना कि किस प्रकार एआई आधारित दृष्टिकोण दवा निर्माण, रोग मॉडलिंग तथा नैदानिक अनुसंधान को अधिक प्रभावी और सुरक्षित उपचारों के विकास की दिशा में पुनर्परिभाषित कर रहे हैं। मुख्य वक्ता प्रो. रीना घिल्डियाल, प्रोफेसर एमेरिटा, यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया ने छात्रों एवं शोधार्थियों को बताया कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता दवा लक्ष्य की पहचान एवं प्रमाणीकरण के साथ ही प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स के डिज़ाइन और प्रबंधन में सहायक सिद्ध हो सकती है। कार्यशाला संयोजक प्रो. जीके जोशी, विभाग अध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रो. एम. गुसांई, डाॅ. गौरव भट्ट, डाॅ. बबीता राणा, प्रो. मुरूग्राज, डाॅ. दीपक भंडारी, डाॅ. पूजा सकलानी, डाॅ. राम साहू, डाॅ. डिगर, डाॅ. गुंजन आदि मौजूद रहे। संचालन शिप्रा खंडूड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें