फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी में वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अब दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल पौड़ी ने एसआई सुनील रावत को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी-देवप्रयाग रोड पर कुछ युवाओं के बीच पार्किंग को लेकर लेकर विगत चार नवंबर को विवाद हो गया था। ये कहासुनी से शुरू होकर बोलचाल, गाली-गलौज के साथ ही मारपीट तक पहुंच गया था। कोतवाल पौड़ी विनोद गुर्साइं ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग रोड पर एक पार्किंग में वाहन पार्क किए जाने को लेकर किसी बात पर हुए विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष की ओर से छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में 5 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि अब दूसरे पक्ष के मंजीत सिंह असवाल की शिकायत पर मुंशी, मुरली, प्रदीप सिंह गुसांई, बबीन के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें