श्रीनगर। व्यापार सभा के चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू होने जा रही हैं। व्यापार सभा इस बार शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और रूप से आयोजित करने की तैयारी में जुटी है। कार्यक्रम का प्रस्तावित स्थल स्थानीय गोला पार्क रखा गया है।
व्यापार सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने पर विचार है। समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के शामिल होने की संभावना है। समारोह व्यापारियों की एकता, सम्मान और सहभागिता के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व व्यापार सभा पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। संवाद