देवप्रयाग। साकनीधार क्षेत्र में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों का उपचार करवाकर गंतव्य को भेज दिया है।
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि स्कूटी सवार मंगल व कपिल देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहे थे कि साकनीधार के पास स्कूटी फिसलने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और दोनों घायल हो गए। पर्यटन पुलिस चौकी साकनीधार में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अजीत ने चौकी में उपलब्ध फर्स्ट एड किट से दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के उपरांत दोनों युवक गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जारीराजेश