फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत पाली के अधिकतर ग्रामीणों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

गांव के विकास दुमागा व संतोष मेहता ने बताया कि ग्राम पंचायत पाली डांगचौरा की अनुसूचित जाति बस्ती के कई परिवारों के पास खेत नहीं है, लेकिन अधिकांश लोगों के एपीएल राशन कार्ड बनाए गए हैं। ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने कई बार विकास खंड के चक्कर काटे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण अनिल कुमार, राकेश लाल, मोहन लाल, आशा लाल, विराज लाल, तुंगी लाल, प्रदीप व केदारी देवी ने प्रशासन से राशन उपलब्ध करवाने और खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ की मांग की है। प्रधान राजेंद्र सिंह का कहना है कि इन लोगों के राशन कार्ड उनके कार्यकाल से पहले के बने हैं। बीडीओ आरपीएस नेगी का कहना है कि ग्राम पंचायत में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय के लाभार्थियों का चयन ग्रामसभा की खुली बैठक में किया जाता है, जबकि बीपीएल का निर्धारण जनगणना के बाद सामाजिक आर्थिक जांच गणना के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें