फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पौड़ी के पाबौ ब्लॉक में नेपाली मूल की नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के पाबौ ब्लॉक में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार रात को उनकी बेटी बाहर के कमरे में सोई थी, जबकि वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अंदर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पाबौ में ही पल्लेदारी करने वाला युवक बबलू बोरा उनकी बेटी के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी व्यक्ति बबलू बोरा पुत्र हरक बोरा निवासी दोगड़ी, जिला बाजुरा नेपाल के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें