फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मंत्री ने वार्षिक पत्रिका का विमोचन

Mon, 11 May 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड के राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव हुआ। महाविद्यालय की प्रकाशित प्रथम वार्षिक पत्रिका बनास का विमोचन, शौर्य दीवार का अनावरण व पेयजल टैंक का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रदेश का प्रथम व्यावसायिक महाविद्यालय है जिसे जल्द ही न्यूक्लियस सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल ने प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने वार्षिक पत्रिका बनास व संपादन मंडल के कार्यों की सराहना की। मंत्री डॉ. रावत ने मुख्य संपादक डॉ. प्रकाश फोंदणी व डॉ. कुमार गौरव जैन आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत, जिपं सदस्य डॉ. शिव चरण नौडियाल, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. उर्वशी, पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें