फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मोटे अनाजों व स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराए विभाग

Wed, 11 Mar 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। टाटा ट्रस्ट के उपक्रम हिमोत्थान सोसायटी की पहल पर जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विभागीय योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में केवल उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि किसानों को बेहतर आय दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने हिमोत्थान सोसायटी की ओर से चयनित 266 राजस्व गांवों की सूची तैयार कर विभागों के साथ साझा करने को कहा। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग महातिम यादव ने वन क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर लीसा (रेजिन) से ग्रामीणों की आजीविका मजबूत करने का मॉडल बताया। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, हिमोत्थान सोसायटी से डॉ. राजेंद्र कोश्यारी, डीईओ रणजीत सिंह नेगी, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें