फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पतंजलि गुरुकुलम, मूल्यागांव देवप्रयाग की बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Wed, 11 Mar 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। पतंजलि गुरुकुलम, मूल्यागांव देवप्रयाग में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह विद्यालय भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। बोर्ड परीक्षा के शुभारंभ पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह एवं गुरुकुल की प्रधानाचार्या साध्वी देवाश्रुति ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। आचार्य हनुमान साहिब ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन गुरुकुल में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गुरुकुल परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और ईश्वर से विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें