फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में हो मामले की जांच

Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सह-सचिव समीर रतूड़ी ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।
विज्ञापन

यहां जारी एक विज्ञप्ति में रतूड़ी ने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मामले की तरह अब उत्तराखंड भी ऐसे आरोपों से अछूता नहीं रहा है। रतूड़ी ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त चंदे के लाभार्थी खाते की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही पूर्व में हुई नियुक्तियों में भी पारदर्शिता नहीं बरती गई। पार्टी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें