फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: व्यापार सभा ढाई घंटे और बाकी समय नगर निगम करेगा आयोजन

Wed, 08 Jul 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला पार्क में एक ही दिन दो कार्यक्रमों को लेकर उपजा विवाद थमा
विज्ञापन

कोतवाली में हुई बैठक में बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गोला पार्क में 10 जुलाई को एक ही दिन दो कार्यक्रमों की अनुमति मिलने से उपजा विवाद बुधवार को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सुलझ गया। कोतवाली में हुई बैठक में नगर निगम और श्रीनगर व्यापार सभा के बीच समय का बंटवारा तय होने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने कार्यक्रम निर्धारित समय पर करने पर सहमत हो गए। व्यापार सभा का कार्यक्रम ढाई घंटे चलेगा और बाकी समय नगर निगम आयोजन करेगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह और तहसीलदार दीपक सिंह भंडारी की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान बनी सहमति के अनुसार नगर निगम का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक व्यापार सभा का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह के बाद नगर निगम अपने शेष कार्यक्रम करेगा। पुलिस के अनुसार तय समय पर दोनों कार्यक्रम होंगे और पुलिस सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालेगी। तहसीलदार दीपक सिंह भंडारी ने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त हो गया है। बैठक में नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी तथा व्यापार सभा की ओर से अध्यक्ष अनुज जोशी, जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, जयदीप रावत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें