फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने गोशाला तोड़कर बकरी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के देवलगढ़ क्षेत्र में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात मलेथा गांव में भालू ने अनिल कंडवाल की गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी सबसे बड़ी बकरी को मार डाला।
विज्ञापन

देवलगढ़ क्षेत्र के ओडला, मलेथा, भटोली, देवलगढ़, अखाड़ा, जलेथा, चकवाली, चौखाल, बुघाणी, मुंडोली, नौली, गैरु और चौखाल गांवों के लोग भालू की दहशत से सहमे हुए हैं। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष केपी उनियाल ने बताया कि भाजपा खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ भारती, शिव प्रसाद, राजकुमार और मोहन पुरी ने बताया कि 22 नवंबर को भालू ने घोड़ा मजदूर शक्ति सिंह को घायल कर दिया था। इसके बाद भालू ने 27 नवंबर को सुनील पुरी के घर पर आतंक मचाया। भालू ने घर का दरवाजा तोड़कर बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि भालू के आतंक से महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।
लोगों से अपील की गई कि आसपास नजर रखें। भालू दिखाई देने पर वन विभाग को सूचित करने के साथ ही समूह में जंगल की ओर भगाने का प्रयास करें। भालू के सामने न आएं। गांवों में पेट्रोलिंग भी चल रही है।-मुकेश शर्मा, डीएफओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें