फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों ने वार्ता के लिए पहुंचे कर्मचारियों को लौटाया

विज्ञापन
देवप्रयाग सौड में रेलवे प्रभावितो से वार्ता करते प्रशासन व रेलवे के अधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
सौड़ के प्रभावितों ने दूसरे दिन भी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य ठप रखा। इस दौरान वार्ता के लिए पहुंचे राजस्व विभाग और रेलवे कर्मचारियों को प्रभावितों का आक्रोश झेलना पड़ा। प्रभावितों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई बड़ा अधिकारी आश्वासन नहीं देता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व निरीक्षक सुदामा रावत, उप निरीक्षक राजन और रेलवे के वरिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा परियोजना प्रभावितों को मनाने सौड़ पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को मनाने की काफी कोशिश की। प्रभावितों ने कहा कि वह बिना मुआवजा और रोजगार दिए निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। कई बार उन्हें आश्वासन दिए गए हैं लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। अब वे सक्षम अधिकारियों से ही वार्ता करेंगे। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने प्रभावितों को बताया कि रेलवे की ओर से किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं रोका गया है। सभी प्रकरण प्रशासन स्तर पर हैं लेकिन इसके बाद भी प्रभावित नहीं माने। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। मौके पर सोबन सिंह नेगी, सरदार सिंह, अर्जुन सिंह, गिरीश चंद्र टोडरिया, जोत सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र सिंह, अरविंद जियाल, गुलाब सिंह, बचन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें