फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के वाहन से नियंत्रण खोने पर हुई थी दुर्घटना

विज्ञापन
स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन का निरीक्षण करते जांच अधिकारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र पैठाणी के स्योली मल्ली-टीला मार्ग पर सोमवार शाम हुई मैक्स दुर्घटना चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने पर हुई है। परिवहन विभाग की तकनीकी जांच टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच कर रिपोर्ट डीएम पौड़ी को सौंप दी है। वहीं डीएम ने कहा कि दुर्घटना के मृतकों व घायलों को मुआवजा देने को लेकर एसडीएम चाकीसैंण को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर परिवहन विभाग पौड़ी की तकनीकी जांच टीम ने दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन की जांच की। जांच अधिकारी व संभागीय निरीक्षक आनंदवर्द्धन ने बताया कि आठ फीट चौड़ा स्योली मल्ली-टीला मार्ग पूरा कच्चा मार्ग है। मार्ग के एक ओर पहाड़ी और दूसरी ओर गहरी खाई है। कहा कि मार्ग पर पुश्ता, पैरापिट, साइनेज, रैलिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर पत्थर हैं और वाहन मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिरा। आरआई आनंदवर्द्धन बताया कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन की जांच में सामने आया है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है। जांच रिपोर्ट तत्काल डीएम को सौंप दी गई है। वहीं डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद तहसील चाकीसैंण प्रशासन को मुआवजा वितरण की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ, थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला मौजूद रहे।
डीएम ने दिए घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
पौड़ी। थाना क्षेत्र पैठाणी के स्योली मल्ली-टीला मार्ग पर हुई मैक्स दुर्घटना के डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम डा. विजय कुमार जागदंडे ने बताया कि एसडीएम चाकीसैंण आकाश जोशी को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें