फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के अंतर्गत नेपाली मूल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी के नाबालिग होने से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक घटना शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है। नेपाली मूल की एक किशोरी को उसके दो परिचित बुलाकर अपने साथ ले गए और फिर दोनों ने क्षेत्र में खाली पड़े एक घर के बाथरूम में किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का पिता फड़ लगाकर परिवार की आजीविका चलाता है। घटना के दौरान पीड़िता के माता-पिता दोनों फड़ पर गए थे। उन्हें घर पहुंचने पर बेटी ने घटना की पूरी जानकारी दी। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ गोलू को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी नाबालिग होने से उसे किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें