फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी बैंज्वाड़ी की टीम ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल

विज्ञापन
पौड़ी के घसतोली में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मास्क वितरित करते मुख्य अतिथि प - फोटो : PAURI
विज्ञापन
मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले मुकाबले में वीआईपी बैंज्वाड़ी की टीम विजेता बनी। जबकि क्रिकेट मुकाबले में विकास भवन टीम ने जीत हासिल की। वहीं वॉलीबाल का उद्घाटन मुकाबला डोबल्या की टीम के नाम रहा।
विज्ञापन

शनिवार को समिति की ओर से आयोजित स्व. अनूप किशोर मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने किया। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेलो के आयोजन को बेहतर प्रयास बताया। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला निसणी व वीआईपी बैंज्वाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें बैंज्वाड़ी की टीम ने 3-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला डुंगरी ओर केवर्स बी टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में केवर्स की टीम ने 4-2 से जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर क्रिकेट प्रतियोगिता में विकास भवन व रछुली के टीम के बीच मुकाबला हुआ। विकास भवन की टीम मुकाबले में विजेता रही। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पल्ली गांव व डोबल्या की टीमों के बीच हुआ। डोबल्या की टीम ने मुकाबला जीता। इस दौरान कार्यक्रम में उक्रांद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम टम्टा, कांग्रेस अनुजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बीरबल मंडागी, विजय रतूड़ी, संदीप चौहान, गगन बिष्ट, अर्जुन रावत, जेपी बिष्ट, भूपेंद्र रावत, सुरेंद्र गुसांई, गौरव गुसांई, मिथिलेश, भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें