फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर को नगर निगम का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
श्रीनगर नगर निगम बनने पर आतिशबाजी कर खुशी जताते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर को नगर निगम को दर्जा मिलने से भाजपा नेताओं ने यहां आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण खुशी का इजहार किेया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन ने गत दिवस नगर पालिका श्रीनगर को उच्चीकृत करते हुए नगर निगम बना दिया। इसमें नगर पालिका श्रीनगर समेत आसपास के 21 गांवों को शामिल कर दिया है। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गोला पार्क में आतिशबाजी करने के साथ ही मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर कहा गया कि नगर निगम बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। निगम बनने से विकास कार्यों के लिए ज्यादा बजट मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में क्षेत्र कई एतिहासिक कार्य हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र रावत, पालिका सभासद विभोर बहुगुणा, डॉ. विनीत पोस्ती, सूरज, पूजा गौतम व प्रमिला भंडारी, अंजना डोभाल, विपिन नौटियाल, मानव बिष्ट, जय बल्लभ पंत और हरि सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें