फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वजल कर्मचारियों को नहीं मिला छह माह से वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वजल परियोजना में सेवारत कर्मचारियों ने छह माह से वेतन नहीं मिलने पर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत से गुहार लगाई है। कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन के बाद चार माह का वेतन दिया गया, लेकिन राज्यपाल की स्वीकृति के बावजूद वेतन, अनुमन्य भत्ते प्रदान नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में स्वजल परियोजना के तहत संविदा पर विषय विशेषज्ञ, जेई सहित अन्य पदों पर 11 कर्मचारी सेवारत हैं, जिन्हें जुलाई से अभी तक वेतन नहीं मिला है। स्वजल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विजय प्रकाश गैरोला ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अनियमित वेतन आवंटन से परेशान हैं। मार्च से कर्मचारियों को वेतन दिए जाने पर शासन स्तर पर हीलाहवाली बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर माह में कर्मचारियों ने काला फीता बांध, कार्य बहिष्कार सहित अन्य चरणों में आंदोलन किया, जिसके बाद मार्च से जून माह तक का वेतन दिया गया, लेकिन जुलाई से अभी तक छह माह का वेतन नहीं दिया गया है। सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत से कर्मचारियों के रुके वेतन को जल्द प्रदान किए जाने की मांग की गई है। वहीं स्वजल परियोजना प्रबंधक दीपक रावत ने बताया कि कर्मचारियों को मार्च से अक्टूबर तक आधा वेतन दिया गया है। जबकि दो माह का वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन का मामला शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें