फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

732 किसानों ने किया पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 732 किसानों ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा किया। सबसे ज्यादा पौड़ी क्षेत्र में 371 और सबसे कम चाकीसैण क्षेत्र में मात्र चार किसानों ने फसल बीमा किया है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी में मौसम की विषमताओं से अपनी फसल के संभावित नुकसान की भरपाई के लिए उद्यान विभाग ने पुनर्गठित मौसम फसल बीमा योजना शुरू की है। योजना के तहत सेब, आडू, माल्टा, संतरा, मौसमी, आम, लीची व मटर की फसल को अधिसूचित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि विगत वर्ष उद्यान की रवि फसल के लिए जिले में मात्र 62 किसानों ने फसल बीमा किया था। इस वर्ष सबसे ज्यादा किसानों ने पुनर्गठित मौसम फसल बीमा किया है। उन्होंने बताया कि पौड़ी क्षेत्र में 371, श्रीनगर क्षेत्र में 181, थलीसैण में 79, चौबट्टाखाल में 51, कोटद्वार में 37 सहित अन्य क्षेत्रों के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें