फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एक सप्ताह बाद भी सामान्य नहीं हुई आपूर्ति

Mon, 05 Oct 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर में 27 सितंबर को दो पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सामान्य जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत केवल एक समय आंशिक आपूर्ति की जा रही है, जो सोमवार को कई क्षेत्रों में पूरी तरह बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

जल संस्थान ने शुरुआत में दो दिन में व्यवस्था सामान्य करने का दावा किया था लेकिन अभी दोनों पाइप लाइनों को जोड़ने के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा है और विभाग ने निश्चित समय नहीं बताया है। सोमवार को नर्सरी रोड, गुरुद्वारा रोड, अलकनंदा विहार, कमलेश्वर और अपर बाजार आदि क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही जबकि अलकेश्वर घाट रोड, भक्तियाना और कमलेश्वर क्षेत्र में कम प्रेशर की समस्या बनी रही। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता पूजा ने बताया कि सोमवार को नदी का जलस्तर कम होने के कारण आंशिक आपूर्ति में व्यवधान आया। पाइप लाइनों को जोड़ने का काम जारी है। जल्द तक पानी की पूरी तरह आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें