फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में छात्रों को मिलेगी शुल्क में छूट

विज्ञापन
Garhwal university - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते छात्र संघ की मांग पर गढ़वाल विवि ने प्रवेशित छात्रों को शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए शुल्क में छूट दी है। गढ़वाल विवि के इस आदेश के बाद अब छात्र-छात्राओं को 640 रुपये कम शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत और उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी की ओर से गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल से शिक्षासत्र 2020-21 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं से सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, मैगजीन आदि शुल्क न लिए जाने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, मैगजीन, छात्र चुनाव कार्यक्रम आयोजित न होने से प्रवेशित छात्र-छात्राओं से प्रवेशार्थी निर्देशिका में उल्लेखित शुल्क नहीं लिए जाएंगे। कुलसचिव ने जारी आदेश में कहा कि शुल्क न लिए जाने संबंधी प्रकरण को आगामी प्रवेश समिति, विद्या परिषद, वित्त समिति कार्य परिषद की बैठक में पुष्टि हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर अनुज रावत, सुजीत गैरोला, रजत रावत, रोहित थपलियाल आदि ने खुशी व्यक्त कर गढ़वाल विवि के शुल्क माफी के फैसले का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें