अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के निदेशक से छात्रों की समस्याओं पर वार्ता की। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के निदेशक के सम्मुख कहा कि कोविड-19 के चलते कई छात्र और उनके अभिभावक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। जिस कारण शुल्क देना उनको भारी पड़ रहा है। इसलिए छात्रों को शुल्क में छूट दी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एनआईटी पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध करवाने, कंप्यूटर लैब के यूपीएस में सुधार और विद्युत पावर संबंधी समस्याओं से भी निदेशक को अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने खेलकूद और जिम में आधुनिक उपकरण लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर रितांशु कंडारी, शाश्वत खंडूडी, संदीप राणा, ऋषभ रावत व हिमांशु आदि शामिल थे। संवाद