फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शैक्षणिक सत्र पिछड़ने से छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में परीक्षाओं में देरी होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं। अधिकांश शैक्षणिक संस्थाओं में पठन-पाठन ऑनलाइन आयोजित हो रही हैं। प्रदेश के दून विवि ने तो सभी विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं 31 मार्च तक संपन्न करा दी थी और जून माह में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन की कवायद चल रही है, लेकिन गढ़वाल विवि में शैक्षणिक गतिविधि ठप हैं।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के पूर्व विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली का कहना है कि हर संस्थान की प्राथमिकता अपने सत्र को सही समय पर पूरा करने की होती है। गढ़वाल विवि इस मामले में पिछड़ता जा रहा है। कई छात्रों को प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं देनी होती है। समय पर सत्र पूरा न होने की वजह से उन्हें अब एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। इधर, गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। विषम सेमेस्टर की कुछ पेपर रह गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित करना नीतिगत मामला है। जून माह मेें इस संबंध में उच्च स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें