कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) के 70 वर्षीय वृद्ध, दिगवाली कोटी (टिहरी) की 55 वर्षीय महिला, देवली(चमोली) की 65 वर्षीय महिला और पौड़ी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की 27 मई को मौत हो गई। जबकि पीपलकोटी (चमोली) निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि पांच मृतकों में से चार जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, जिला गोपेश्वर, जिला अस्पताल पौड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग से रेफर होकर आए थे। संवाद