फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2024 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बीएड व पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर एआईडीएसओ छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े छात्रों ने विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन की ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर व गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी छात्रा रेशमा पंवार ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक भी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में विषम सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। यह पूरी तरह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
पूर्व छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा कि विवि द्वारा बीएड व पीजी विवि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे लगातार सत्र विलंब होता जा रहा है। मांग की कि अति शीघ्र परीक्षा परिणामों को घोषित किया जाए। प्रदर्शनकारियों में प्रिया, निशा, संजय, भानु, अमित, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें