फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यूजीसी के नए बिल के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के छात्रों ने बुधवार को बिड़ला परिसर गेट पर यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी व यूजीसी का पुतला दहन भी किया। साथ ही केंद्र सरकार से बिल पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रसंघ महासचिव अनुरोध पुरोहित और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रुपेश नेगी ने कहा कि यूजीसी बिल 2026 में प्रस्तावित नियमों में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए समान शिकायत निवारण तंत्र का अभाव है जो समानता के सिद्धांत के विपरीत है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि जैसी शैक्षणिक संस्थाओं में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी छात्रों को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए लेकिन नया बिल इस भावना के अनुरूप नहीं है। छात्रों ने बताया कि ऐसे बिल से शिक्षा परिसरों में असंतुलन और भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छात्रों ने बिल में संशोधन की मांग भी की। मौके पर अमन काला, मुकेश, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें