फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में छह माह में 79 शिक्षक पदोन्नत

Wed, 28 Jan 2026 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने के सात माह के अंदर 79 शिक्षकों की पदोन्नतियां हो गई हैं। अभी करीब 60 से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि में लंबे समय से पदोन्नतियों का शिक्षकों को इंतजार था। विवि में पदभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शिक्षकों की इस समस्या के समाधान को प्राथमिकता में रखा है। पदभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने पदोन्नतियों की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। विवि के डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो. मोहन पंवार ने बताया कि कुलपति ने अपने करीब सात माह के कार्यकाल में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर करीब 79 से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ दे दिया है। मंगलवार को भी चार शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
-
वित्त अधिकारी के पद पर भी हुई नियुक्ति
गढ़वाल केंद्रीय विवि में कई वर्षों से रिक्त वित्त अधिकारी के पद पर विवि में पूर्व में तैनात रहे उप कुलसचिव डा. एके मोहंती का चयन हुआ है। अभी कुलसचिव का पद भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें