फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संस्कृत प्रतियोगिताओं में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने मारी बाजी

Sat, 15 Nov 2025 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा राइंका देवलगढ़ में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर आरती भंडारी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संस्कृत की उपयोगिता बताई। प्रतियोगिता में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने प्रथम, जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय ने द्वितीय और राबाइंका श्रीनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय प्रथम, राइंका श्रीनगर द्वितीय और राइंका नवाखाल तृतीय रहा। संस्कृत वाद-विवाद में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालययेन प्रथम, राइंका श्रीनगर ने द्वितीय और राइंका नवाखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर प्रथम और राइंका देवलगढ़ द्वितीय रहा। श्लोकोच्चारण में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय, परिष्कारम स्कूल और राइंका नवाखाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। संस्कृत नाटक में राइंका देवलगढ़ ने बाजी मारी। वरिष्ठ वर्ग की समूहगान में श्जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय प्रथम, राइंका दिखोल्यूं द्वितीय और राइंका नवाखाल तृतीय स्थान पर रहा। समूह नृत्य में राइंका नवाखाल प्रथम और जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। वाद विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, संस्कृत नाटक में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें