फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिहार में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Fri, 14 Nov 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, अथक परिश्रम और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। कहा कि 2027 में पुनः उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार ऐसे ही प्रचंड बहुमत से बनेगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशलानाथ, भाजपा महिला मोर्चा निवर्तमान अध्यक्ष रेनू सुंदरियाल, पार्षद मीना असवाल, शांति भट्ट, ललिता नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्वती पटवाल, प्रकाश सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें