फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका गढ़वाल विवि के कुलपति का पुतला

विज्ञापन
बिड़ला परिसर श्रीनगर के गेट पर कुलपति का पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने और दीक्षांत समारोह आयोजन के विरोध में छात्र नेताओं ने एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने विवि प्रशासन पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्र नेता सम्राट राणा और सूरज नेगी के नेतृत्व में छात्र बिड़ला परिसर के गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रम की ऑफलाइन पढ़ाई के संबंध में अब तक विवि ने कोई निर्णय नहीं लिया है। छात्रसंघ चुनाव के संबंध में भी आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। हर चीज में कोरोना संक्रमण का हवाला दिया जा रहा है। वहीं, एक दिसंबर को विवि की ओर से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विवि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों ने जल्द से जल्द कैंपस खोलने और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने दीक्षांत समारोह आयोजित करने के विरोध में कुलपति के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर चिराग, मोहित, प्रीतम, गौरव, किशन, चंदन, सुमित एवं रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें