फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठन ने दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विवि ने दीक्षांत समारोह को केवल भाषणबाजी और राजनैतिक मंच तक सीमित कर दिया है। समारोह के पहले दिन ही छात्रों के हाथों में डिग्रियां थमा दी गई हैं।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में इकाई अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि विगत वर्षाें से दीक्षांत समारोह की प्रथा अपनाई जा रही है। इसका विरोध किया जाना जरूरी है। फेडरेशन की सचिव नीलम ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक शैक्षिक कार्यक्रम है जिसमें विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधियों से सम्मानित किया जाता है लेकिन विवि ने इस कार्यक्रम को भाषणबाजी और राजनैतिक मंच बनाया दिया है। पंजीकरण के नाम पर छात्रों से 1500 रुपये शुल्क वसूल कर उन्हें दर्शक दीर्घा में बैठाया गया। छात्रों को मुख्य अतिथि व कुलपति के हाथों डिग्रियां प्रदान की जानी चाहिए थी लेकिन समारोह के एक दिन पहले ही रिहर्सल के दौरान छात्रों के हाथों में डिग्रियां थमा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें