राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने एक वर्ष के भीतर आंदोलन की हर गतिविधि पर मंथन किया। कहा गया कि मोर्चा लगातार एक सूत्री मांग के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा। मोर्चा के प्रदेश मीडिया सचिव डॉ. कमलेश मिश्रा ने बताया कि मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक वर्ष से आंदोलित है।
31 जनवरी को पौड़ी में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम का स्वागत किया गया। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसके बावजूद दूरस्थ जनपद उत्तरकाशी में फरवरी 2021, मार्च में कोटद्वार में बड़ी रैली आयोजित हुई। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने बताया कि संघर्ष में निरंतरता में उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट व प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मांग का समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में अनिल बडोनी, दिनेश पसबोला, प्रदेश संयोजक मिलिन्द बिष्ट मौजूद थे।