पौड़ी। 25वें राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे।
डीएम ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 व 9 नवंबर को जनपद के समस्त कार्यालयों में एलईडी के माध्यम से प्रकाशमान किए जाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य गठन में बलिदानियों को एजेंसी चौक शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका को शहीद स्मारक के साथ ही शहर में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
खेल अधिकारी को 8 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि विजेता प्रतिभागियों को 9 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, सैनिक कल्याण अधिकारी करण सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत आदि मौजूद रहे।