बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित ‘श्रीनगर के सितारे’ नाइट के दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपने हुनर से सबको मोहित कर दिया। कलाकारों ने डांस व गायन में मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत ‘श्रीनगर के सितारे’ नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए बेहतर मंच है। कार्यक्रम में डांस व गायन प्रतियोगिता में छह-छह प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गायन में प्रिया जाटव, अमित खरे, नीतू, दीपिका भंडारी, विवेक नौटियाल, दीपक कुमार व डांस में आयशा, काकुल नेगी, स्नेहा रावत, एलन मेथ्यू, सुनील रावत, आदर्श जोशी आदि ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल के साथ ही स्टार नाइट में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका में दिनेश जोशी, मनीषा डंगवाल, अनिल बिष्ट, विक्की भट्ट, विमला भंडारी, अजीत पंवार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अनूप बहुगुणा ने किया।
सुशीला व साक्षी के नाम रही म्यूजिकल चियर प्रतियोगिता
श्रीनगर। सोमवार को जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित म्यूजिकल चियर प्रतियोगिता के सीनियर सिटीजन वर्ग में सुशीला देवी प्रथम, सते सिंह द्वितीय, रमेश चंद्र तृतीय रहे। महिला वर्ग में साक्षी बिष्ट प्रथम, गीतिका द्वितीय व स्वाति प्रभाकर तृतीय रहीं। संचालन सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी ने किया। निर्णायक मंडल में महेंद्र पुंडीर, सतीश बलूनी व जेएस भंडारी शामिल थे।