फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन कल

Mon, 30 Nov 2015 07:04 PM IST
लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों और राज्य निर्माण आंदोलन में शिरकत करने वाले चार ब्लॉकों के आंदोलनकारियों का जयहरीखाल ब्लाक मुख्यालय में दो दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एक सम्मेलन किया गया है। इसकी अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप करेंगे। बैठक में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडेय भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के जनपदीय महामंत्री मनमोहन असवाल ने दी। बताया कि सम्मेलन में चार ब्लाकों रिखणीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर के चिह्नित व अचिह्नित राज्य आंदोलनकरियों को बुलाया गया है। सम्मेलन में सरकार द्वारा चिह्नित आंदोलनकारियों केे आश्रितों को दिए जाने वाले 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, पेंशन, परिवहन सुविधाओं आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में चिह्निकरण से वंचित आंदोलनकारियों के संबंध में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें