श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले पर आयोजित मास्टर्स युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच होशियार सिंह पंखोली और युगल गौड़ की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि हीरा सिंह बिष्ट और कमलेश थपलियाल की जोड़ी उपविजेता रही।
विजेता खिलाड़ियों को 21 हजार और उपविजेता खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार दीपक भंडारी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल भावना और सामूहिकता को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक संदीप रावत ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।