फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सिरोली, बैज्वाड़ी, केसुंदर व ओणी सेमीफाइनल में पहुंचे

Tue, 23 Jan 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्व. गणेश पंवार स्मृति मेंं आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में सिरोली, बैज्वाड़ी, केसुंदर व ओणी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के मुकाबले अब बुधवार को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 26 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

केसुंदर गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच केसुदंर यंग्स व भिताई के बीच हुआ जिसमें केसुंदर ने टाइब्रेकर के जरिए भिताई को हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में चड़िगांव और बैज्वाड़ी की टीमों ने 1-1 गोल किया। बैज्वाड़ी की टीम ने टाइब्रेकर में मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में सिरोली यूथ ने अमकोटी को 2-1 गोल के अंतर से हराया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओणी गांव ने र्क्याक की टीम को 4-1 के अंतर से हराया। राजेंद्र रावत, मगन नेगी, अंकुश व भूपेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सचिव राहुल पंवार ने बताया कि फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें