फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: महिला कांग्रेेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले हजारों लोगों को दिलाई जाएगी भाजपा की सदस्यता : डाॅ. रावत
विज्ञापन


श्रीनगर। भाजपा श्रीनगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस व अन्य कई संगठनों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं श्रीकोट गंगानाली की दो बार प्रधान रह चुकी राजेश्वरी रावत सहित यूथ कांग्रेस के श्रीनगर विधानसभा अध्यक्ष यशीष रावत भाजपा में शामिल हुए।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों की रुचि को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले अलग-अलग मंडलों में कार्यक्रम रखकर सभी को सदस्यता दिलाई जाएगी। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में डाॅ. धन सिंह रावत द्वारा कराए जा रहे कार्यों के कारण ही लोगों में भाजपा के प्रति रुचि बढ़ी है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, राजीव विश्नोई, विमल बहुगुणा, रमा अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल सहित 200 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, ऊषा कंडारी, वासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें