फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रोडवेज डिपो में अधिकारियों व कर्मचारियों का टोटा

Sat, 03 Aug 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोडवेज डिपो की शासन-प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। यहां पर कर्मचारियों व अधिकारियों को टोटा बना होने से डिपो के संचालन में कई तरह की दिक्कतें हो रही है। डिपो से अभी मात्र नौ बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

डिपो का उद्घाटन वर्ष 2004 में हो गया था। डिपो से पहाड़ के अधिक से अधिक क्षेत्रों में बसों के संचालन के दावे भी किए गए, लेकिन 20 वर्षों के बाद भी इसकी स्थिति सुधरने के बजाय दयनीय होती जा रही है। वर्तमान में तकनीकी कर्मचारियों के साथ ही एकाउंटेंट व जनरल बुकिंग क्लर्क को मिलाकर केवल चार कर्मचारियों से ही डिपो का संचालन कराया जा रहा है।
पूर्व में यहां एजीएम स्तर के अधिकारी भी तैनात किए गए थे। वर्तमान में एजीएम समेत सीनियर फोरमैन, स्टेशन इंचार्ज, जूनियर स्टेशन इंचार्ज, स्टोर कीपर, कैशियर, लिपिक आदि के पद यहां पर रिक्त है। इसके अलावा अभी तक डिपो की वर्कशॉप भी पूरी तरह से वजूद में नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

हाल ही में करीब चार करोड़ 87 लाख की लागत से रोडवेज बस स्टेशन बनाया गया है, लेकिन यहां पर कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। जहां पर रोडेवज की बसें खड़ी होती है, वहां पर पानी की निकासी भी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
स्टेशन के प्रथम तल के नीचे पार्किंग भी बनाई गई है, जिसका उद्घाटन होने के बाद भी संचालन नहीं हो पा रहा है। ऋषिकेश डिपो के एजीएम व श्रीनगर डिपो के प्रभारी एजीएम का कार्यभार देख रहे प्रतीक जैन ने बताया कि श्रीनगर डिपो का विस्तार होने पर कर्मचारियों के पदों में भी इजाफा होगा। अभी डिपो से नौ बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें