कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम को लेकर अब पौड़ी जिले में शिक्षकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों की तैनाती का खाका तैयार किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिक्षक तैनात किया जाएगा। इन शिक्षकों पर ग्राम पंचायत में प्रवासियों के लौटने सहित अन्य सूचनाएं एकत्र कर बीआरटी व सीआरटी को सौंपने की अहम जिम्मेदारी होगी।
जिला प्रशासन पौड़ी कोरोना महामारी से लड़ाई में शिक्षकों की सहभागिता लेने की योजना तैयार कर रहा है। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन को सेवारत शिक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी है। पंचायत में तैनात शिक्षक ब्लाक रिस्पांस टीम और सेंटर रिस्पांस टीम को एकत्र सूचनाएं सांझा करेगा। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले की 1174 ग्राम पंचायतों में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। संवाद