लॉकडाउन व होम क्वारंटीन का उल्लंघन पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम कीर्तिनगर संदीप तिवारी ने बताया कि कीर्तिनगर विकासखंड के गोनी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने और मेडिकल जांच में सहयोग न करने पर राजस्व उपनिरीक्षक ने मामला पंजीकृत किया है। यह व्यक्ति 27 मार्च को देहरादून से गांव पहुंचा था।
वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे देवप्रयाग आने वाले दो युवकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें 14 दिनों के लिए घर में ही क्वारंटीन किया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक भ्वीट गांव के रहने वाले है जो कि ऋषिकेश से गांव पहुँचे थे। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सरकार के आदेशों के उल्लंघन पर दोनो युवकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद