फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पांच नवंबर तक भरे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन

Thu, 16 Oct 2025 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषय सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन 16 अक्तूबर से भरे जाने शुरू हो गए हैं। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ फार्म सात नवंबर तक भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने बताया कि छात्र परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि की वेबसाइट https://online.hnbgu.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। कहा यदि किसी छात्र/छात्रा को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो छात्र संबंधित परिसर / महाविद्यालय / संस्थान से सम्पर्क करें अथवा डाटा प्रोसेसिंग सेन्टर की मेल आईडी hnbgudpugmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि तक अपना परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें